Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ज्वेलरी दुकान में लूटपाट: नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी। जिले में हाई अलर्ट जारी

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज शाम नकाबपोश बदमाशों ने दुर्गा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पिस्टल दिख...

Also Read

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज शाम नकाबपोश बदमाशों ने दुर्गा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए दुकान के कर्मचारियों को धमकाया और कीमती जेवरात लूटकर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात की सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस ने पूरे जिले की सीमाओं को सील कर दिया है, ताकि फरार आरोपियों को बाहर निकलने का मौका न मिले। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशा में रवाना कर दी गई है। जिले के एसपी किरण सिंह और एसडीओपी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।



गिरफ्तार एक आरोपी

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फरार आरोपियों के पास हथियार होने की संभावना है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

नगर में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की कड़ी पहरेदारीसुकमा में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात के बाद सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र कोंटा पुलिस हाई-अलर्ट पर है। नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी रास्तों तक पुलिस की कड़ी पहरेदारी की गई है। हर एक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।