Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उरला चरोदा में सस्वर मानस मंडली प्रतियोगिता,जो भगवान श्री राम का काज करते हैं उन्हें सब जगह सफलता मिलती है- सांसद विजय बघेल ,

पाटन,दुर्ग  . असल बात news.  उरला चरोदा में दो दिवसीय सस्वर मानस मंडली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हो रहा है.प्रतियोगिता में कल 22 मानस मंडलिय...

Also Read







पाटन,दुर्ग  .

असल बात news. 

उरला चरोदा में दो दिवसीय सस्वर मानस मंडली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हो रहा है.प्रतियोगिता में कल 22 मानस मंडलियां शामिल हुई हैं. इस प्रतियोगिता के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति की धारा बह रही है.पूरे क्षेत्र के लोग रामायण मानसगान का रसपान कर रहे हैं.क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को आव्हान किया कि हमें, रामायण की पंक्तियों को सिर्फ सुनना नहीं है बल्कि इसके भाव को, हमें अपने जीवन में उतरना है.जो भगवान श्री राम का काज करते हैं उन्हें सब जगह सफलता मिलती है.

उरला में पिछले लगभग 36 वर्षों से आम गांववासियों के सहयोग से इस तरह से धार्मिक कार्यक्रम को लगातार आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सिर्फ उरला गांव ही नहीं आसपास के गांववालों का पूरा सहयोग रहता है.अब इसे सस्वर मानस गाना मंडली प्रतियोगिता में बदल दिया गया है.

 यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में रखी गई है.इसमें नवनीत मानस मंडली नंदिनी नगर अहिवारा, अनुसुइया महिला मानस मंडली गुजरा भखारा,शक्ति संगम मानस मंडली भिंमोरी बेरला,सूर सिंगार मानस मंडली गाता पार अभनपुर, जय मां सिंह वाहिनी महिला मानस मंडली धनौद अभनपुर,श्री राम मानस मंडली पापरा बालोद,तुलसी के संदेश महिला मानस मंडली बोरिंदा पाटन,ज्ञान गंगा मानस मंडली गनियारी रसमडा, ममता बालिका मानस मंडली नवागढ़ मुंगेली, श्री सिद्धिविनायक मानस मंडली बठेना पाटन ने पहले दिन अपनी प्रस्तुतियाँ दी..

इसके साथ श्री राम किंकर मानस मंडली अहिवारा,श्री सीताराम मानस परिवार बहरबोड नवागांव,मां शारदा मानस मंडली नवागढ़ शंकर नगर, स्वरागिनी बालिका मानस परिवार करंजिया नवागांव, प्रेम पीयूष मानस परिवार विजेतला खैरागढ़,श्री राम सत्संग सेवा मानस परिवार पीपरभट्ठा, बेमेतरा,श्रद्धा महिला मानस मंडली चिरपोटी दुर्ग,जय दुर्गा महिला मानस मंडली गुहा धमतरी, राम रसिया मानस परिवार चचरी मुंगेली तथा शिवप्रिया बालिका मानस मंडली रूअतला डोंगरगढ़ ने भी हिस्सा लिया है.

इसमें प्रतियोगिता में पुरुष तथा महिला वर्ग में विजयी प्रतियोगियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. पुरुष वर्ग में दाऊ स्व.दशरथ लाल साहू की स्मृति में 5001रू तथा महिला वर्ग में स्व. पुनीत राम साहू की स्मृति में 4001 ₹ प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.इसके अलावा गायन, तबला,हारमोनियम,व्याख्या, बैंजो बांसुरी,अनुशासन में प्रत्येक व्यक्ति को अलग ₹501 पुरस्कार दिए जाएंगे.