Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भिलाई में आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम, पूजा अर्चना,सतनाम संदेश भव्य शोभायात्रा निकलने के साथ स्वास्थ्य शिविर खेलकूद रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    भिलाई  . असल बात news.  गुरु घासीदास सेवा  समिति  सेक्टर 6 भिलाई  के तत्वावधान में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय जयंती कार्यक...

Also Read

   


भिलाई  .

असल बात news. 

गुरु घासीदास सेवा  समिति  सेक्टर 6 भिलाई  के तत्वावधान में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर गुरु घासीदास भवन सेक्टर 6 भिलाई में पूजा अर्चना,सतनाम संदेश भव्य शोभायात्रा निकलने के साथ स्वास्थ्य शिविर खेलकूद रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समारोह में पूरे दुर्ग भिलाई से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इसमें पहले दिन . 14 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक स्वास्थ्य शिविर खेलकूद रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा तथा द्वितीय दिवस 17 दिसंबर दिन बुधवार सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक सतनाम संदेश भव्य शोभायात्रा सतनाम भवन प्रांगण से प्रारंभ से होकर घड़ी चौक जी.ई.रोड से सेंटर एवेन्यू मुर्गा चौक  मरोदा मैत्री गार्डन चौक से विभिन्न चौक होते हुए,  सतनाम भवन वापस एवं समापन तृतीय दिवस बाबा गुरु घासीदास जी के 269 वी  जयंती प्रातः सुबह 10:00 बजे पवित्र गुरु गद्दी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ मंच के माध्यम से पंथी चौका मंगल भजन एवं सतनाम सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 1:00 सतनाम भवन के ऊपर जोड़ा जैतखाम मे श्वेत पताका ध्वजारोहण विधिवत पूजा अर्चना कर किया जायेगा पुनः मंच मंचीय कार्यक्रम  शाम 7:00 अतिथियों का आगमन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छ.ग. साशन  कार्यक्रम के अध्यक्षता माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री गजेंद्र यादव जी कैबिनेट मंत्री छ.ग.शासन विशिष्ट अतिथि माननीय श्री राज महंत डोमन लाल कोसेवाड़ा जी विधायक अहिवारा क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) छ.ग. शासन माननीय श्री ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) छ.ग. शासन माननीया श्रीमती सरस्वती बंजारे जी अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग माननीय श्री देवेंद्र यादव जी विधायक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र ,माननीय श्री रिकेश सेन जी  विधायक वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र, माननीय श्री नीरज पाल जी महापौर न. पा. नि.भिलाई की गरिमामयी उपस्थिति में जयंती का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा   मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र महिलांग निवेदक श्री बी.एल. कुर्रे जी अध्यक्ष एवं प्रबंणध कारणीय गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई  नगर पंजीयन क्रमांक 5716 जिला दुर्ग