Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रायपुर में मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

  रायपुर  . असल बात news.   राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर चबूतरे पर स्थित भगवान श्री हनुमान की मूर्ति तोड़ ...

Also Read

 

रायपुर  .

असल बात news.  

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर चबूतरे पर स्थित भगवान श्री हनुमान की मूर्ति तोड़ दी गई. घटना को अंजाम देने जेसीबी का इस्तेमाल भी किया गया. प्रकरण में पुलिस ने अपराध कायम कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण में प्रार्थिया नीतू सोनी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी. रिपोर्ट के अनुसार 15- दिसंबर की दरम्यानी रात्रि टिकरापारा धरम नगर गणेश चौक पीपल पेड के नीचे चबूतरा पर स्थित हनुमान भगवान की मूर्ति को अरिहंत पारख व अन्य द्वारा जेसीबी से तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के साथ ही गौशाला को भी तोडफोड किया गया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 298, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

     वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। 

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में *संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त जेसीबी* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी -

 *01. अरिहंत पारख पिता नरेन्द्र पारख उम्र 31 साल निवासी डी-क्वॉड सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।

*02. मोहित लखेर पिता श्री राम नारायण लखेर उम्र 32 साल निवासी ग्राम व पोस्ट मिरगौती थाना रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश। हाल पता - साकिन सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।

*03. भूपेश केंवट पिता रूप सिंह केंवट उम्र 19 साल निवासी संजय नगर सराईपाली जिला महासमुन्द। हाल पता - सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।

*04. गणेश कुर्रे पिता धु्रवा कुर्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम सकरी जिला सक्ती। हाल पता - सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।

*05. मेहराब खान पिता रत्ती खान उम्र 21 साल निवासी ग्राम बिछोर थाना पुनहाना जिला नंूह हरियाणा। हाल पता - फुण्डहर चौक करण साहू का मकान थाना माना रायपुर।