Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही,छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र में संदिग्ध स्थान एवं व्यक्तियों की जांच, लोगों की आंख नहीं खुली थी तब शुरू की गई कार्रवाई, अवैध शराब व दूसरे मादक पदार्थ पकड़े गए

  .0 प्रात: 04:00 बजे से 08:00 बजे तक चलाया गया अभियान .0 थाना पुरानी भिलाई एवं जी आर पी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ाया 78 पौव्वा शरा...

Also Read

 





.0 प्रात: 04:00 बजे से 08:00 बजे तक चलाया गया अभियान

.0 थाना पुरानी भिलाई एवं जी आर पी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ाया 78 पौव्वा शराब एवं अवैध मादक पदार्थ गाँजा

.0 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में किया गया कार्यवाही

दुर्ग   .

असल बात news. 

 दुर्ग जिला पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा अभियान के तहत जिले में आज विभिन्न स्थानों पर तड़के तड़के बड़ी कार्रवाई की गई..

 जिले में शान्ति व्यवस्था कायम रखने, अवैध मादक पदार्थो के विक्रय तथा परिवहन एवं चाकू तथा हथियार से आतंक फैलाने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के उद्देश्य की गई इस कार्रवाई में दुर्ग पुलिस व्दारा आज  छावनी अनुविभाग क्षेत्र के थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रान्तर्गत पुरैना स्टोर पारा एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के अटल आवास कॉलोनी बोरसी तथा भिलाई नगर अनुविभाग के तालपुरी में अनुविभाग के क्षेत्र में *नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष पुलिस टीम गठीत कर प्रात: 04:00 बजे दबिश दिया गया| दबिश के दौरान थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में 78 पौव्वा शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद किया गया है।