रायपुर . असल बात news. उत्तर-पूर्व की सर्द हवाएं अब छत्तीसगढ़ को अपनी चपेट में लेती जा रही हैं. इसके प्रभाव के चलते इस राज्य में वातावरण मे...
रायपुर .
असल बात news.
उत्तर-पूर्व की सर्द हवाएं अब छत्तीसगढ़ को अपनी चपेट में लेती जा रही हैं. इसके प्रभाव के चलते इस राज्य में वातावरण में तापमान में चारों तरफ लगातार गिरावट आती जा रही है.धूप भी तेज नहीं निकल रही है.देश में कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है तो अब यहां भी रातें काफी ठंडी होने लगी है. अब ए सी कूलर के दिन लगता है कि बीत गए हैं.और कंबल तथा दूसरे गर्म कपड़े निकलने लगे हैं.
यहां अब चटक तेज पसीना निकाल देने वाली धूप निकलनी बंद हो गई है. धूप गुलाबी हो गई है तो इसका असर तापमान पर भी दिख रहा है. नवंबर महीने के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है. दूसरी तरफ उत्तर पूर्व से सर्द हवाएं आ रही हैं.
उत्तर से आ रही ठंड और शुष्क हवाओं ने मौसम बदल दिया है. प्रदेश के कई इलाकों में अब सुबह और रात ठंडी का एहसास होने लगा है. लोगों ने स्वेटर और जैकेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. अलाव जलाकर भी रातों को गर्माहट ली जा रही है. अभी तापमान में और गिरावट होगी. मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.
पिछले 24 घंटों के दौरान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.
मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक दो पॉकेट में सोमवार को शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है. इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी. विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो पैकेट्स में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


