लखनऊ/नई दिल्ली . असल बात news. 11 नवम्बर 2025. अखिल भारतीय तैलिक साहू महा सभा (ABTSM) ने संगठन में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए समा...
लखनऊ/नई दिल्ली .
असल बात news.
11 नवम्बर 2025.
अखिल भारतीय तैलिक साहू महा सभा (ABTSM) ने संगठन में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए समाजसेविका श्रीमती स्वाति साहू को राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संगठन में महिलाओं की भागीदारी अब लगातार बढ़ती जा रही है. स्वाति को यह जिम्मेदारी मिलने पर समाज के महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि श्रीमती साहू के नेतृत्व में महा सभा ‘तैलिक साहू महिला स्वावलंबन अभियान’ को राष्ट्रीय स्तर पर गति देगी। इस अभियान का उद्देश्य समाज की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास और सूक्ष्म-वित्त सहायता के माध्यम से उन्हें सशक्त करना है।
श्रीमती स्वाति साहू महिला प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगी और समाज की महिलाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगी। श्रीमती साहू ने कहा कि भारत तेली समाज के लोगों की संख्या 14 करोड़ है, वहीं छत्तीसगढ़ में करीब 70 लोग निवास करते हैं। यह दायित्व बहुत ही बड़ी है। मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश साहू संघ का आभार व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता द्वारा अध्यक्ष महोदय की स्वीकृति से प्रेस हेतु जारी की गई है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


