Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

विधायक ने रेलवे से सवाल किया—केवल यात्री ट्रेनें ही क्यों रद्द होती हैं, मालगाड़ियां क्यों नहीं?

  बिलासपुर . कोहरे के नाम पर लगातार रद्द हो रही यात्री ट्रेनों को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने दुर्...

Also Read

 बिलासपुर. कोहरे के नाम पर लगातार रद्द हो रही यात्री ट्रेनों को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों के लिए रद्द किए जाने पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की है. विधायक ने रेल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोहरे का असर सिर्फ यात्री ट्रेनों पर पड़ता है, मालगाड़ियों पर नहीं? ठण्ड के मौसम में कोहरे के कारण यात्री ट्रेनों का रद्द होना आम बात है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.



रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए देशभर में करीब 247 ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द कर दिया है, जिससे करोड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. इसको लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने यात्रियों के हितों के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि सारनाथ एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली एक प्रमुख ट्रेन है. यह विशेष रूप से बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण साधन है. छत्तीसगढ़ से प्रतिदिन हजारों लोग श्राद्ध, पिंडदान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए प्रयागराज का सफर करते हैं. ऐसे में इस ट्रेन का लंबी अवधि के लिए रद्द होना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.





कोहरे से निपटने आधुनिक तकनीक की मांग

अटल ने कहा कि, यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता की आस्था और जरूरत से जुड़ी हुई है. इसके रद्द होने से बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में यात्रियों में भारी चिंता और नाराजगी है. उन्होंने रेल मंत्री से मांग की है कि कोहरे से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपाय किए जाएं, लेकिन यात्री ट्रेनों का संचालन बंद न किया जाए.