Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सीएम साय से प्रसिद्ध उद्योगपतियों ने मुलाकात की, छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

  रायपुर। अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के नामचीन उद्योगपतियों ने मुलाकात की. इनमें ...

Also Read

 रायपुर। अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के नामचीन उद्योगपतियों ने मुलाकात की. इनमें निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल और कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास शामिल रहे. मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई.



अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग ₹33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (Investment Letters) प्रदान किए. छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 14,900 नए रोजगार अवसर सृजित होंगे.


निरमा ग्रुप के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

अहमदाबाद में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध उद्योगपति और निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी. डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में रुचि व्यक्त की.



कैडिला फार्मास्युटिकल्स के समूह अध्यक्ष ने की मुलाकात

कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में फार्मा निर्माण इकाई की स्थापना में रुचि व्यक्त की. कंपनी के पास देश-विदेश में 10 अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र हैं, जिनमें गुजरात, जम्मू, राजस्थान, अमेरिका और इथियोपिया शामिल हैं.