भिलाई,असल बात इस अवसर पर नगर मंत्री आकाश कुमार साहू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए विद्यालयों में विद...
भिलाई,असल बात
इस अवसर पर नगर मंत्री आकाश कुमार साहू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन के लिए चार प्रमुख माँगें रखी हैं —
1️⃣ घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं विद्यालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए।
2️⃣ विद्यालय प्राचार्य एवं सुरक्षा कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, और इस घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर निलंबन किया जाए।
3️⃣ घायल विद्यार्थी को तत्काल चिकित्सा सहायता एवं आगे के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
4️⃣ विद्यार्थियों के बीच अनुशासन और व्यवहारिक मार्गदर्शन हेतु “काउंसलिंग सेल” की स्थापना की जाए ताकि ऐसी घटनाएँ पुनः न हों।
नगर मंत्री आकाश कुमार साहू ने कहा कि —
> “विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, यहाँ हिंसा का कोई स्थान नहीं। प्रशासन को इस गंभीर घटना पर शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्रहितों के लिए उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।”
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर सह मंत्री अक्षय मिश्रा, महाविद्यालय प्रमुख पृथ्वी प्रताप सिंह, एस.एफ.डी. प्रमुख धीरज, तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
असल बात,न्यूज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


