भिलाई . असल बात news. इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई में प्राकृतिक चिकित्सा पद्दति के अंतर्गत “Empowering H...
भिलाई .
असल बात news.
इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई में प्राकृतिक चिकित्सा पद्दति के अंतर्गत “Empowering Health: Hands-on Training on Naturopathy” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तथा प्रतिभागयों में जीवनशैली की नियमितता द्वारा रोग प्रतिरोधन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
रसायनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान तथा सूक्ष्मजीवविज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर रंजीता सिंह CMO फाइव लोटस इंडो-जर्मन नेचर क्योर सेंटर रायपुर द्वारा औषधि मुक्त जीवन जीने के लिए स्वस्थ्य आहार , नियमित व्यायाम , अच्छी नींद, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा व्यक्तिगत स्वक्षता को अपनाने के सुझाव दिए साथ ही तनाव कम करने हेतु ध्यान और योग जैसी तकनीकों का अभ्यास की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रेमलाल पटेल उपस्थित थे जो आरोग्यवेदा हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई के फाउंडर तथा डाइरेक्टर हैं।डॉ पटेल ने रीढ़ की हड्डी के रोगों तथा उनके उपचार पर उद्बोधन में उचित आसनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुब्बारों की मदद से कंधो की जकड़न दूर करने हेतु व्यायाम सिखाया तथा स्ट्रैटचिंग की पद्धतिया समझायी। कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका मेश्राम ने प्राकृतिक चिकित्सा का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व बताते हुए कहा की यह पद्धति केवल रोगो का उपचार नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है।
PM-USHA के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में स्वागत भाषण कार्यशाला की संयोजक प्रोफेसर नीता डेनियल द्वारा दिया गया तथा कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डॉ. मिनाक्षी भरद्वाज ,डॉ. अल्पा श्रीवास्तव तथा डॉक्टर अजय कुमार मनहर द्वारा किया गया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


