Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चिल्फी में दो ट्रकों से 647 क्विंटल अवैध धान जब्त, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई चौकसी

कवर्धा,असल बात कवर्धा, / आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी सीजन के मद्देनज़र जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन की रोकथाम...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा, / आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी सीजन के मद्देनज़र जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए प्रशासन ने चौकसी तेज कर दी है। सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं और निगरानी के लिए राजस्व, पुलिस, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। इसी अभियान के तहत चिल्फी घाटी में आज संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों में भरे कुल 647 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया।


नायब तहसीलदार ऋतु श्रीवास ने बताया कि जांच के दौरान ट्रकों को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालकों ने बताया कि धान उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था, लेकिन वे इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संयुक्त टीम द्वारा धान को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के दौरान निगरानी और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध धान परिवहन को रोका जा सके।

असल बात,न्यूज