रायपुर . असल बात news. 18 नवंबर 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर धान के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी ...
रायपुर .
असल बात news.
18 नवंबर 2025.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर धान के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखने एवं अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी जिले के कलेक्टर को दिए हैं l निर्देश के परिपालन में कलेक्टर जशपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा सतत कदम उठाए जा रहे हैं।
टीम ने जशपुर विकास खंड के ग्राम साईंटागर बैरियर के पास अवैध धान परिवहन करते हुए पिकअप वाहन JH01FW- 7832 वाहन से 60 बोरी अवैध धान जप्त कर लोदाम थाने में सुपुर्द किया गया।
ग्राम साईंटागर बैरियर के पास चेकपोस्टों का निरीक्षण किया, जो झारखंड राज्य से लगे हुए सीमावर्ती बैरियर हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्टों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया को बारीकी से परखा। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
राजस्व विभाग की टीम ने देर रात झारखंड सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व टीम में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर निरीक्षक, राजस्व एवं पटवारी शामिल रहे।
*मानपुर में 223.20 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान पर को किया गया जब्त
धान उपार्जन प्रारंभ होने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपत की रोकथाम हेतु निरंतर निगरानी की जा रही हैै। जिसके तहत अंतरराज्यीय सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी रखते हुए अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं विपणन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। जिसके तहत सोमवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई की गई। जिसके तहत खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड मानपुर के ग्राम भावसा निवासी गोपाल रावटे के घर में छापा मारा गया।
जहां जांच उपरांत जांच टीम को घर के परिसर में 223.20 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया। जांच के दौरान व्यक्ति द्वारा यह धान अन्य व्यक्तियों द्वारा भंडारित बताया गया परन्तु उनके द्वारा भंडारित धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण विभाग द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तहसीलदार मानपुर सुश्री शुभांगी गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री दिलीप साहू, खाद्य निरीक्षक श्री हेमंत नायक और राजस्व विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


