भिलाई . असल बात news. बच्चे का 4 दिन पहले जन्म हुआ था. लेकिन दो दिन बाद से उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी. चिकित्साको ने गंदा पानी पी ल...
भिलाई .
असल बात news.
बच्चे का 4 दिन पहले जन्म हुआ था. लेकिन दो दिन बाद से उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी. चिकित्साको ने गंदा पानी पी लेने की वजह से बच्चे की इस तरह से तबीयत खराब होने की आशंका जाहिर की.उसके बाद बच्चे का इलाज शुरू हुआ और उसमें काफी पैसे लगने शुरू हो गए.दिक्कत यह हो गई कि किसी कारणवश इस परिवार में किसी का भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है. ऐसे कठिन समय में आयुष्मान कार्ड का महत्त्व समझ में आता है.
कुछ लोगों से बातचीत हुई तो उन लोगों ने सांसद कार्यालय से मदद मिल जाने के बारे में जानकारी दी तब पीड़ित परिवार के लोगों ने सांसद विजय बघेल से बातचीत की तथा उन्हें अपने आर्थिक संकट व इलाज में बहुत अधिक पैसा खर्च होने और आयुष्मान कार्ड नहीं होने के बारे में जानकारी दी. बातचीत होने के बाद सांसद विजय बघेल ने अस्पताल के चिकित्सकों से बातचीत की और पात्रता होने पर पीड़ितों का तत्काल आयुष्मान कार्ड बनना संभव हो गया. इसके बाद नवजात बच्चे का अस्पताल में इलाज होना संभव हो गया है. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है. परिवार के सदस्य अरविंद कुमार साव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड नहीं होने से बहुत कठिनाइयां होती है. हम बच्चे के इलाज का खर्च वहन नहीं कर पा रहे थे.अब हमें आयुष्मान कार्ड से इलाज के सुविधा उपलब्ध हो गई है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


