भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई (छ.ग.) के सूक्ष्मजैविकी विभाग ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोस...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई (छ.ग.) के सूक्ष्मजैविकी विभाग ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया के सहयोग से विभिनन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसम क्विज़, (सूक्ष्मजैविकी का ज्ञान), निबंध लेखन (दैनिक जीवन में सूक्ष्मजीवों की भूमिका), रंगोली (बायोरिमेडिएशन) तथा स्नातकोत्तर स्तर रील्स मेकिंग (माइक्रोस्कोपी) थे। इस वर्ष भी माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी छात्र परिषद् का गठन किया गया। तथा अतिथि व्याख्यान का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शमा ए. बैग, विभागाध्यक्ष सूक्ष्मजैविकी विभाग ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया का उद्देश्य देश-विदेश के सूक्ष्मजीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों को आपस में जोड़ना है।
छात्र परिषद के पदाधिकारी इस प्रकार रहे
* अध्यक्ष : वैशाली, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर
* उपाध्यक्ष : प्रेरणा मंडावी, एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर
* सचिव : शैलेंद्री मिश्रा, बी.एससी. तृतीय वर्ष
* संयुक्त सचिव : तन्नू दुर्गा, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर
* कोषाध्यक्ष : वर्षा मंडावी, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर
अतिथि वक्ता डॉ. अजय कुमार मनहर, (सहायक प्राध्यापक, इंदिरा गांधी महाविद्यालय, भिलाई ) माइक्रोबायोलॉजी में करियर के अवसर तथा परियोजना प्रस्ताव विषय के लिए दिशानिर्देश व्याख्यान का विषय पर व्याख्यान दीया, अतिथि वक्ता ने अपने संबोधन में सूक्ष्मजैविकी विषय की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् चिकित्सा, औद्योगिक, खाद्य एवं पर्यावरणीय क्षेत्रों में करियर के विविध अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेट, प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने शोध हेतु परियोजना प्रस्ताव तैयार करने की आवश्यक दिशानिर्देशों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. शिवानी शर्मा, विभागाध्यक्ष जैव प्रौद्योगिकी (निबंध लेखन प्रतियोगिता), श्रीमती. जया तिवारी, विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र (रंगोली प्रतियोगिता) तथा डॉ. अजय कुमार मनहर, सहायक प्राध्यापक, इंदिरा गांधी महाविद्यालय, भिलाई ने योग्यदान दीया, रंगोली प्रतियोगिता प्रथम अमृता सिकदर और तन्नु दुर्गा बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीया ख़ुशी हलधर और ज्योति एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर, तृतीया वर्षा मंडावी और त्रैयंबिका एम.एससी.तृतीय सेमेस्टर तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रथम तन्नु दुर्गा बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीया प्रेरणा मंडावी एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर, तृतीया शैलेन्द्री मिश्रा बी.एससी. तीसरे वर्ष, रील्स निर्माण प्रथम वैशाली, एमएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीया अदिति पांडे एमएससी. प्रथम सेमेस्टर, तृतीया की वीनल बंछोर एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर रहे
इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्वरूपानंद महाविद्यालय तथा डॉ. मोनिषा शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री शंकराचार्य नर्सिंग महाविद्यालय ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में उनके करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने छात्रों को सूक्ष्मजीवविज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से स.प्रा. योगिता लोखंडे एवं स.प्रा. सुरभि श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


