Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

इन्हें है गरीबों की दिवाली की फिक्र इसलिए हर साल जरूरतमंदों के चेहरे पर पर खुशियां बिखेरने बांटते हैं कपड़े, मिठाइयां और पटाखे

दुर्ग,असल बात दुर्ग– गरीबों और जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने शहर के जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के युवा दीपावली से पहले ही उनके स...

Also Read

दुर्ग,असल बात







दुर्ग– गरीबों और जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने शहर के जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के युवा दीपावली से पहले ही उनके साथ दीपावली मना रहे हैं। शहर में इन दिनों कई ऐसी संस्थाएं है जो उन लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट रही हैं, जिनके पास दो वक्त की रोटी तक का जुगाड़ मुश्किल होता है। ऐसा ही एक पिछले एक सप्ताह से जन समर्पण सेवा संस्था ने किया। संस्था ने पिछेल एक सप्ताह से शहर एवं गांव के विभिन्न आश्रम निचली बस्ती में जाकर वृद्ध जनों बच्चों को दीपावली के मौके पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाई नमकीन बिस्किट चॉकलेट एवं अन्य सामग्री बांटी गई।


650 सौ से ज्यादा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान

संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि पिछले आठ साल से गरीब बच्चों साथ खुशियों की दीपावली मनाने वाली संस्था जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों ने इस बार 650 से ज्यादा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। संस्था के सदस्यों ने न सिर्फ पूरा दिन उनके साथ बिताया, बल्कि बच्चों को उनकी जरूरतों की चीजें देने के साथ ही उनकी पसंद का नाश्ता भी कराया। कार्यकम में इन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। बच्चों ने हनुमान चालीसा, गौरा गोरी गीत, सुवा गीत की प्रस्तुति दी।

    दीपों के त्योहार को दीपावली के नाम से अधिक जाना जाता है। फिर दीपावली जैसे त्योहारों पर हम अपने करीबी और प्यारे लोगों को कुछ नए कपड़े उपहार में देते थे। खासकर हमारे बच्चे के लिए और यह एक परंपरा है। लेकिन ऐसे कई बच्चे हैं, जो अनाथ है और एकल माता-पिता हैं जो उन्हें नए कपड़े नहीं दे सकते क्योंकि वे दूसरों के घरों में थोड़े से वेतन के साथ काम करते है या नौकरानी का काम कर रहे है,  ऐसे गरीब बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान, नमकीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है

   इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था द्वारा लगभग 650 से अधिक बच्चे, 400 बुजुर्ग  पुरुष एवं महिलाओं को नए कपड़े और दिवाली की मिठाई एवं नमकीन देने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व कमजोर बच्चों एवं कमजोर परिवार में खुशियां फैलाएगा। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

   इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 8 वर्ष 10 माह से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 8 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है..

   संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नये कपड़े, फटाखे वितरण करती आ रही है, इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें दिनाँक 17 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई, नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जा रही है..

   आज के सेवा कार्य मे पायल जैन अध्यक्ष व्यापारी महिला प्रकोष्ठ दुर्ग सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी मनीष साहू पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता आशीष मेश्राम प्रीति राजगढ़िया अर्जित शुक्ला किरण मनीष सेन सुमन बंटी शर्मा रूपल गुप्ता लक्की अग्रवाल सुजल शर्मा अमन मनहरे मोंटू चौरसिया विशाल शर्मा ऋषि गुप्ता प्रकाश कश्यप मोहित पुरोहित राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान मृदुल गुप्ता प्रकाश ठाकुर नमन खंडेलवाल रौनक तिवारी वाशु शर्मा लक्की पुरोहित वेदांत शर्मा संजय सेन  अनमोल पांडेय अनस खान सोमेश जैन अंकेश पेशवानी शैलेश जैन मोंटू गुप्ता सोनू साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

असल बात,न्यूज