Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की चाकू से हत्या, आरोपी पति को उम्रकैद की सजा

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आज...

Also Read

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई एडीजे पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल की अदालत में हुई।



दरअसल पूरा मामला 20 जुलाई 2024 को पेंड्रा थाना क्षेत्र के गिरारी गांव का है, जहां रहने वाला आरोपी जमील खान पिता लतीफ खान से उसकी पत्नी जुबैदा बेगम का तलाक नहीं हुआ था और वह उससे अलग रह रही थी। घटनादिनांक को जब जुबैदा गिरारी में अशोक सेन के घर में थी तभी पति जमील खान वहां पहुंचा और अवैध संबंध का शक करते हुए जुबैदा पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इसी दौरान लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया पर तब तक जुबैदा की मौत हो चुकी थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया था। आरोपी जमील खान को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।


इस मामले में फैसला सुनाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल ने आरोपी जमील खान को बीएनएस एक्ट की धारा 103(1) के तहत आजीवन कारावास और दो हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं अर्थदंड की अदायगी में चूक होने पर अभियुक्त को तीन माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने किया।