Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ का निधन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

  रायपुर . असल बात news.  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रान्त प्रचारक,सबके प्रेरणा स्रोत,त्याग,तपस्या की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय...

Also Read

 


रायपुर .

असल बात news. 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रान्त प्रचारक,सबके प्रेरणा स्रोत,त्याग,तपस्या की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय शांताराम जी का 96 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया.उनका पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन के लिए आज 6 सितंबर को सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक जागृति मंडल रायपुर में रखा जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।