भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय आमदी नगर हुडको भिलाई में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा ग्रुप थ्योरी विषय पर अत...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय आमदी नगर हुडको भिलाई में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा ग्रुप थ्योरी विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन गया जिसमें वक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार देवांगन सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय बेलौदी रहे।
कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रजनी मुदलियार ने कहा कि रसायन शास्त्र विभाग में प्रतिवर्ष अतिथि व्याख्यान का आयोजन कराया जाता है जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के अनुभवी प्राध्यापकों को आमंत्रित कर उनसे व्याख्यान कराया जाता है जिससे उनके अनुभव का लाभ विद्यार्थियों को हो सके। अतः इस वर्ष अतिथि व्याख्याता के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार देवांगन को ग्रुप थ्योरी विषय पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया।
श्री शंकराचार्य शिक्षण परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने का अच्छा माध्यम है तथा महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन के लिए रसायन शास्त्र विभाग की सराहना की । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने रसायन शास्त्र विभाग की सराहना की तथा कहा कि विद्यार्थियों की रुचि व पढ़ाई के प्रति उनकी लगन को बढ़ाने हेतु इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर कराए जाने चाहिए । महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ अज़रा हुसैन ने कार्यक्रम की सराहना की तथा विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सलाह दी ।
महाविद्यालय में वक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार देवांगन रहे जिन्होंने ग्रुप थ्योरी विषय पर व्याख्यान दिया तथा अपने व्याख्यान में सिमेट्री एलिमेंट्स के बारे में बताते हुए कहा कि यदि किसी अणु को 180 डिग्री रोटेट करने पर अणु की पोजीशन चेंज हो जाए तब वह अणु इक्विवेलेंट होता है तथा यदि अणु फिर से 180 डिग्री पर रोटेट करें और समान मॉलिक्यूल फिर से प्राप्त हो जाए तब वह आईडेंटिकल कहलाता है । एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र पीयूष चतुर्वेदी ने प्रश्न किया कि किसी अणु में प्रिंसिपल एक्सिस तथा सब्सिडरी एक्सिस किस प्रकार ज्ञात किया जाता है ? इस प्रश्न का उत्तर सर ने एक अणु का उदाहरण देकर स्पष्ट किया । उन्होंने विद्यार्थियों को नेट सेट तथा गेट आदि कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने तथा संघ लोक सेवा आयोग, जियोलॉजिकल साइंटिस्ट तथा साइंटिफिक ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती हेतु किस प्रकार तैयारी की जाती है इस पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में कार्य करने की सलाह दी। । तकनीकी सलाहकार सुश्री सीमा राठौर सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र थी ।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन एम.एस.सी रसायन शास्त्र तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ए. मरीना द्वारा दिया गया तथा मंच संचालन का कार्य सुश्री मोहिनी शर्मा सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रसायन शास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापकों ने अपना योगदान दिया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


