Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साय सरकार ने गौ धाम की बनाई विस्तृत कार्य योजना, नगरीय प्रशासन विभाग जारी करेगा दिशा-निर्देश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  *कांग्रेस को ही भूपेश पर भरोसा नहीं, तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से क्या होगा ? : डिप्टी सीएम अरुण साव *गौ धाम योजना को लेकर नगरीय प्रशासन व...

Also Read

 


*कांग्रेस को ही भूपेश पर भरोसा नहीं, तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से क्या होगा ? : डिप्टी सीएम अरुण साव

*गौ धाम योजना को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग सजग, बड़ी कार्ययोजना बनाकर करेंगे काम : उप मुख्यमंत्री साव

*भूपेश बघेल जी को अब अपनी ही पार्टी में भरोसे करने वाले नहीं मिल रहे : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर।

असल बात news.

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, राज्य सरकार ने गौ धाम की विस्तृत कार्य योजना बनाई है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। योजना के लागू होने के बाद सड़क में घूमने वाले पशुओं को कांजी हाउस एवं अन्य स्थानों में रखा जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा। 

श्री साव ने कहा कि, सरकार पुराने कांजी हाउस का उपयोग करने जा रही है। वहीं अन्य पुराने स्थानों की सूची मंगवाई है, जिसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है कि, वहां क्या क्या सुविधाएं हैं और क्या करने की जरूरत है। आने वाले समय में समस्या का समाधान हो जाएगा। 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कलह पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में आंतरिक कलह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के नेता आपस में झगड़ते हैं और इनके झगड़े का कोई अंत नहीं है। इसलिए ये कार्यकर्ताओं एवं जनता का विश्वास खो चुकी है। वहीं कांग्रेस को ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है। क्योंकि इनके नेतृत्व में ही कांग्रेस की लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हार हुई है। और जब जनता और पार्टी को भरोसा नहीं है तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से कुछ होने वाला नहीं है।