Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवन मूल्यों से युवा व भावी पीढ़ी लेगें प्रेरणा,अटल परिसर का हुआ भव्य अनावरण

 कवर्धा,असल बात कवर्धा-छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अन...

Also Read

 कवर्धा,असल बात




कवर्धा-छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र संतोष पाण्डेय सहित उपस्थिति अतिथियों ने अटल जी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर किया। अटल परिसर लोकार्पण अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अटल बिहारी जी अमर रहे के जयघोष के नारे लगाये।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में बस स्टेण्ड के पास 30 लाख रू. की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया गया है जिसका आज उपस्थिति अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया है। उन्होनें बताया कि शासन द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत राशि 30 लाख रुपए से अटल परिसर में अटल जी की प्रतिमा का निर्माण हुआ है जहां आकर्षक लाईट डेकोरेशन के साथ-साथ पेडेस्टल, फ्लोर एवं वॉल में आकर्षक ग्रेनाइट पत्थर लगाकर विद्युत से सुसज्जित किया गया है।


*अटल बिहारी वाजपेयी जी हम सभी के प्ररेणाश्रोत थे-विजय शर्मा*

अटल बिहारी वाजपेयी जी का मूर्ति अनावरण पश्चात् उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन, बडा ही पवित्र दिन है और आज के दिन में पूजनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विभिन्न आयाम जीवन के उन सब को याद करके हम सब यहां उपस्थित थे उन्होनें कहा कि श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे लिए प्रेरणाश्रोत थे उनका व्यक्तितव, उनका भाषण, उनका कविताएं सब कुछ मेरे लिए व हम सबके लिए प्रेरणा का श्रेात है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनका योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व को स्मरण कर रहे हैं, जिनकी सोच ने भारत को नई दिशा दी, और जिनकी वाणी ने जनमानस के हृदय को छू लिया। अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे वे भारत की आत्मा के प्रतीक थे। उनका जीवन सिद्धांत, समर्पण और संवेदनशीलता का प्रतिरूप था।


*अटल जी बचपन से ही राष्ट्रवाद से प्रेरित थे-संतोष पाण्डेय*

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते याद कर नमन किया। उन्होनें कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे में जितना बोले सब कम है अटल जी अच्छे राजनेता थे अच्छे लेखक, संपादक, कवि व सच्चे स्वयं सेवक थे। उन्होनंे अटल बिहारी जी के कवर्धा आगमन के बारे में भी विस्तार से बताया। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के लिए जो कार्य किया, ठीक उसी रास्ते पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे है अटल जी ने जो काम राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किया, उसी काम को नरेन्द्र मोदी बढ़ा रहे है उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यो को भी बताया। अटल जी बचपन से ही राष्ट्रवाद से प्रेरित थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और वहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के साथ वे सक्रिय राजनीति में आए।


*अटल बिहारी जी ने पूरा जीवन देश को समर्पित किया-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण कर कवर्धावासियों को समर्पित किया। उन्होनें अटल बिहारी जी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के निधन के बाद जो पं. अटल बिहारी वाजपेयी ने जिम्मेदारी संभाली। जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होनें संगठन को एक सूत्र में पिराने का काम किया। विपरित परिस्थिथियों में साथ रहे। संगठन को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होनें बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन जन संघ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए लगा दिया। शिक्षा की स्तर को बढ़ावा देने के लिए व उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान चालू कर देश को शिक्षा क्षेत्र में मजबूत बनाया। साथ ही संचार क्रांति के साथ गांव-गांव में सड़को का जाल बिछाने का कार्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। उन्होनें बताया कि उन्नति और प्रगति मार्ग बढ़ाने वाले, अपने जीवन को देश को समर्पित करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करता हूं। भाजपा की सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में अटल परिसर का निर्माण कर अटल जी की मूर्ति का स्थापना करने का कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर पर छग कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व विधायक डॉ.सियाराम साहू, जिला भाजपाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, मोतीराम चंद्रवंशी, ईश्वर साहू, कैलाश चंद्रवंशी, रामकुमार भट्ट, अनिल ठाकुर, सतविंदर पाहुजा सहित अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

असल बात,न्यूज