Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चातुर्मास का शुभारंभ, भिलाई में विराजे साधु- साध्वियां, सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया

चातुर्मास का शुभारंभ, भिलाई में विराजे साधु- साध्वियां, सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया    भिलाई . असल बात न्...

Also Read















चातुर्मास का शुभारंभ, भिलाई में विराजे साधु- साध्वियां, सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया 

 भिलाई .

असल बात न्यूज़.  

जैन समाज का साधना पर्व चातुर्मास आज से शुरू हो गया है. भिलाई में भी जैन मुनि और साध्वी विराजे हैं.यहां जैन भवन नेहरू नगर में भव्य आदर्श वर्षा योग 2025 विद्या समय मंगल कलश स्थापनाके साथ चातुर्मास का शुभारंभ हो गया है. क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी आज यहां पहुंचकर जैन साधु संतों साध्वियों से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समाज के समस्त उपस्थित जनों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी.

साधु-साध्वियों के मंगल प्रवेश विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो गया है।साधना पर्व को लेकर सकल जैन समाज में उत्साह है। चातुर्मास स्थानों पर अच्छी तैयारियां की गई हैं।भिलाई में साधु,साध्वियां,दुर्लभमति माताजी अक्षयमति माताजी,निर्मत मति माताजी डोंगरगढ़ से भ्रमण करते हुए यहाँ विराजे हैं। वे यहीं चार महीने अध्यात्म की अमृत वर्षा से समाजजनों को तृप्त करेंगे। तपस्वी मुनिराज मानते हैं कि  वैराग्य के बिना मोक्ष मार्ग संभव नहीं।

यहां साधना पर्व पर पूरा वातावरण  दिव्य भावों से ओतप्रोत नजर आया। बताया  गया गया है कि  यह चातुर्मास  मंदिर में प्रतिदिन किया जाएगा तथा जो श्रावक व श्राविका तथा बच्चों के द्वारा प्रतिदिन पूजन किया जाएगा।चातुर्मास के भव्य धार्मिक शुभारंभ कार्यक्रम में संयोजक जितेंद्र जैन, अध्यक्ष झंडारोहण अरविंद जैन, महावीर पाटनी, भागचंद जैन, नमित जैन, रमेश नाहर,सचिन जैन, सचिव क्षितिज जैन, श्रीमती चेलना जैन,अर्चना जैन,वंदना जैन,अंकित जैन,अशोक पहाड़िया की भूमिका है.समाज के सभी प्रमुख लोगों ने पूज्य साधु साध्वीयों का चरण वंदन किया.