Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव जिले की खबरें,सहकारी समितियों में किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध,शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतिम चरण की काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 जुलाई तक

   कोंडागांव  . असल बात news.  जिले के खरीफ सीजन के लिए खेती-किसानी जोर पकड़ चुकी है। किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशास...

Also Read

  




कोंडागांव  .

असल बात news. 

जिले के खरीफ सीजन के लिए खेती-किसानी जोर पकड़ चुकी है। किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी है। किसानों को अब खाद की कमी की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि जिले की सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।

कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी.पी. टांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ 2025 के लिए जिले में 18965.94 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों द्वारा सहकारी समितियों से खाद का लगातार उठाव किया जा रहा है। अब तक उपलब्ध खाद का 10510 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जो दर्शाता है कि किसान समय पर खाद प्राप्त कर अपने खेतों में उसका उपयोग कर रहे हैं।

 काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 जुलाई तक

 शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोण्डागांव में तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संस्थान में संचालित सिविल इंजीनियरिंग के 60 सीटों पर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 60 सीटों पर, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 60 सीटों पर प्रवेश हेतु तृतीय चरण की काउंसिंलिग के लिए पंजीयन अमांत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 10 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक पंजीयन कर सकते है और प्रवेश 19 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 तक ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए श्री कुलभूषण साव मोबाईल नम्बर 9040712423 एवं श्री योगेश सालेचा मोबाईल नम्बर 6263960640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

*

*गाईड ट्रेनिंग हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण

 छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटक गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन माह-जून-जुलाई में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवक एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उपयुक्त मानव संसाधन तैयार किया जाना है। यह गाईड ट्रेनिग प्रशिक्षण कार्यक्रम इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एण्ड ट्रेवल मेनेजमेंट ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।  प्रशिक्षण की अवधि 1 माह की होगी, जिसके लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास हेतु निःशुल्क गाईड ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में संपर्क किया जा सकता है।

*असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य हेतु युवा रत्न सम्मान योजना

    राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना लागू की गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से युवा रत्न सम्मान की स्थापना किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठ मंडित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों एवं संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। युवा रत्न सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य में सामाजिक, संस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में 15-29 आयु वर्ग के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रेरित करना तथा युवाओं में अपने समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार हो, राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के लिए युवाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना, राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना है।

    छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के क्षेत्र में दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत चयनित युवा को 2 लाख 50 हजार रूपए एवं चयनित संगठन को 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह युवा रत्न सम्मान अंतर्गत सामाजिक, साहित्य, नवाचार उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत सांस्कृतिक, लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को 1-1 लाख रूपए का पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।