दुर्ग.. असल बात news. यहां आज अस्मिता खेलो इंडिया सिटी के अंतर्गत योगासन स्पोर्ट्स का एक संक्षिप्त समारोह में शुभारंभ हुआ. शुभारंभ समारोह ...
दुर्ग..
असल बात news.
यहां आज अस्मिता खेलो इंडिया सिटी के अंतर्गत योगासन स्पोर्ट्स का एक संक्षिप्त समारोह में शुभारंभ हुआ. शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारत देश का योग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहा है और पूरी दुनिया के लोग इसे अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है. ऐसे में खेलों के विकास के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में समाज बड़ी जिम्मेदारी निभा सकता है.
समारोह में जिले भर से योग संस्थान के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे. छत्तीसगढ़ में अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग का तीन स्थानों पर आयोजन किया जा रहा है. सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम स्थल को शुभ मानते हुए कहा कि यह स्थान उनके लिए हमेशा शुभ रहा है वर्ष 2019 और 2024 के चुनाव में यह भवन उनका मुख्य चुनाव कार्यालय रहा है. उन्होंने कहा कि वह भी खिलाड़ी है इसलिए खिलाड़ियों की भावनाओ को समझते हैं और यहां अपनों से अपनी बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा अब हमारे देश के योग को एशियाड में भी स्थान मिल गया है. छत्तीसगढ़ के हमारे साथी खिलाड़ी योग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडलला रहे हैं और एशियाड खेल में भी हमें मेडल मिलने की बहुत अधिक संभावना है.
"अस्मिता सिटी योगासना लीग" की प्रतियोगिता योगासना भारत से संबद्ध और भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसका मुख्य उद्देश्य योगासना खेल को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और खेल संस्कृति से जोड़ना है। प्रतियोगिता की थीम "खेल से ही है पहचान" है, जो महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने का संदेश देती है.
"योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, अनुशासन और आत्म-उन्नति का साधन है।" युवाओं के द्वारा योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।
इसके आयोजन से महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है।
अस्मिता सिटी योगासना लीग" के माध्यम से महिलाओं में न केवल अपनी खेल प्रतिभा का विकास होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास औरआत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ेगा। इसमें भविष्य में ऐसे आयोजन और प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की परिकल्पना की गई है, जिससे योगासना खेल को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाया जा सकेगा.समारोह में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिंह मधुसूदन yodha धर्म साहू अभय खनन सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थिति थे.






"
"
" alt="" />
" alt="" />


