पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा . असल बात न्यूज़. बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया मंडल में ₹3 करोड़ की लागत से व...
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने
बिल्हा .
असल बात न्यूज़.
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया मंडल में ₹3 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया।इसमें ग्राम मचाहा से लमती तक 1.75 किमी पहुँच मार्ग के निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 50 लाख तथा ग्राम परसाद से केवैया तक 1.50 किमी सड़क मार्ग हेतु ₹1 करोड़ 17 लाख की लागत स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। कौशिक ने भूमिपूजन ले पश्चात ग्रामीणों को सम्बोधित करते कहा कि बिल्हा विधानसभा के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हम सतत कार्य कर रहे हैं। निरंतरता के साथ क्षेत्र की प्रगति के कार्य जारी हैं।
उन्होंने कहा है कि जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। श्री कौशिक ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप लगातार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। जनता का स्नेह इसी तरह भाजपा को मिलते रहे। देवतुल्य जनता की मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है।
उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करा रही है। जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का बिल्हा विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सभापति श्रीमती अनिला देवेंद्र राजपूत जी, जनपद सदस्य श्री रिंकू ठाकुर जी एवं श्री संजय राजपूत जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर वर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश साहू जी, जनपद सभापति श्री रितेश यादव जी, भाजपा जिला मंत्री श्री रघु वैष्णव जी एवं विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।