Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मंडल अध्यक्ष को हटाने उपमुख्यमंत्री साव को सौंपा ज्ञापन, जनदर्शन में BJP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

  लोरमी।  जिले के लोरमी में आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन चौपाल लगाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी मांग और शिकायतें ल...

Also Read

 लोरमी। जिले के लोरमी में आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन चौपाल लगाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी मांग और शिकायतें लेकर पहुंचे थे। इस दौरान लोरमी में आयोजित जनदर्शन चौपाल के दौरान डिंडौरी क्षेत्र के नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए डिंडौरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।


मंडल अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

बता दें कि कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजेंद्र साहू न केवल कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि संगठन में मनमानी रवैया भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे संगठन के भीतर भारी असंतोष पैदा हो गया है।


संगठन में गहराता असंतोष?

ज्ञापन में मांग की गई है कि मंडल अध्यक्ष पर कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। कार्यकर्ताओं की यह खुली नाराजगी उस वक्त सामने आई है जब पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जमीन से जुड़े रहने और कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात कर रहे हैं। बावजूद इसके, लोरमी जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीट पर संगठन में अंदरूनी खींचतान की तस्वीर साफ नजर आ रही है।

जनदर्शन में जनता की समस्याएं भी सामने आईं

जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आम लोग भी पहुंचे और अपनी शिकायतें सामने रखीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ मामलों में अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।