Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


फर्जी सीम खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

असल बात न्यूज  फर्जी सीम खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार सीम पोर्ट करने के बहाने फर्जी सीम खरीदने का मामला प्रार्थी को गुमराह कर...

Also Read

असल बात न्यूज 

फर्जी सीम खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सीम पोर्ट करने के बहाने फर्जी सीम खरीदने का मामला

प्रार्थी को गुमराह कर सीम खरीदीकर अन्य व्यक्ति को करते थे बिक्री

 

              

दुर्ग। प्रार्थी आशीष चतुर्वेदी निवासी कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया  कि जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव के द्वारा मोबाईल नंबर पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधड़ी करते हुए सीम खरीदी कर दूसरे व्यक्ति को सीम बिक्री किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव निवासी कोहका भिलाई एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव निवासी कुरूद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ करने बताये कि जियो कंपनी एवं एयरटेल कंपनी का सीम पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी का थम्ब इन्प्रेशन लेकर सीम खरीदी कर किसी अन्य व्यक्तियों को बिक्री करना स्वीकार किये। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूप नारायण बाजपेयी, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।