Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की प्रेस वार्ता

   बिलासपुर।   केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय...

Also Read

  बिलासपुर। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज होटल ग्रैंड अम्बा में प्रेस वार्ता की। हालांकि, प्रेस वार्ता की शुरुआत तकनीकी बाधाओं से हुई जैसे ही उपमुख्यमंत्री साव ने बोलना शुरू किया तो बिजली गुल हो गई।


प्रबंधन ने तुरंत जेनेरेटर चालू किया, लेकिन कुछ ही पलों में बिजली वापस आ गई। इसके बाद जैसे ही जेनेरेटर बंद कर वार्ता फिर से शुरू की गई, फिर से बिजली चली गई। इस बार पत्रकारों ने मजाकिया अंदाज में चुटकी ली और कहा, यही है एक साल की उपलब्धि। इस अव्यवस्था के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। वहीं वैश्विक मंच पर देश की छवि मजबूत हुई। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई। आज का भारत नया भारत है दुश्मन देशों में घुसकर प्रहार करता है। रक्षा शक्ति के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर है। हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने काम किया। कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। गरीब कल्याण से लेकर अधोसंरचना विकास तक के कई काम हुए। 11 वर्षों में देश की दशा और दिशा बदली है। भारत आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 11 वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना सिद्ध हुई है। भारत आज आयातित से निर्यातित देश बन गया है। भारत आज निर्णय लेने वाला नया भारत है।