असल बात न्यूज अवैध रूप से हुक्का पीने की सूचना पर की गई रेड कार्यवाही दबिश के दौरान मिले हुक्का पाट, फ्लेवर के पैकेट आरोपियों के विरुद्ध क...
असल बात न्यूज
अवैध रूप से हुक्का पीने की सूचना पर की गई रेड कार्यवाही
दबिश के दौरान मिले हुक्का पाट, फ्लेवर के पैकेट
आरोपियों के विरुद्ध कोटप्पा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
भिलाई। यातयात कार्यालय के सामने मेन रोड सुपेला में एक इनोवा कार के अंदर कुछ व्यक्ति हुक्का पी रहे हैं।
उक्त सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दिया गया ।इनोवा कार में अनिकेत नायक, ऋषभ कुमार जैन, दीपक गुप्ता, दुर्गेश कुमार घृतलहरे, आयुष सोनी मिले जिनके कब्जे से एक पुरानी इन्नोवा कार, एक पुराना हुक्का पाईप जिसके दोनों किनारे लकड़ी का हुक्का लगा, एक पुराना स्टील का हुक्का पार्ट, एक पुराना कांच का मटकी, एक हुक्का पार्ट सीलबंद, एक हुक्का हर्बल फ्लेवर का पैकेट, एक पैकेट कोक एक पैकेट कोक खुला, एक पैकेट खुला पेपर को सभी आरोपीयान एक दूसरे का हुक्का आदान प्रदान कर पी रहे थे । आरोपियों के विरुद्ध अपराध के तहत कार्रवाई कर इनके कब्जे से विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि प्रदीप तिवारी, आर. कुलदीप शुक्ला की उल्लेखनीय भूमिका रही ।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


