असल बात न्यूज ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले के विरूद्ध की जा रह...
असल बात न्यूज
ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले के विरूद्ध की जा रही हैँ कार्यवाही
इस वर्ष 2025 में आज दिनाक तक माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर ले जाने वाले कुल 113 वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई
वाहन चालको का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया
माल वाहक वाहन चालको से अपील है कि अपने फायदे लिए कई लोगो की जिंदगी खतरे मे ना डाले
दुर्ग। वर्ष 2024 में अन्य जिलों में माल वाहक वाहनो में हुई सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर लगातार माल वाहक वाहन में यात्रा करने वाले ऐसे वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें वर्ष 2025 में 113 माल वाहक वाहनों पर कार्यवाही कर ऐसे वाहन चालको को समझाईस दी गई कि भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न करे, ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को भी पत्र प्रेषित किया गया है।
यातायात पुलिस दुर्ग सभी माल वाहक चालको से अपील करती है कि अपने वाहन में यात्रियों का परिवहन कदापि न करे आपकी एक लापरवाही से कई जिंदगी खतरे में पड सकती है माल वाहक वाहन सामान लाने ले जाने के लिए है न कि यात्री ले जाने के लिए भविष्य में ऐसे माल वाहक वाहनों पर और कठोर कार्यवाही की जावेगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


