Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

स्पा सेंटर की आड़़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा

असल बात न्यूज  स्पा सेंटर की आड़़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा स्पा सेंटर की संचालिका सहित चार  गिरफ्तार आरोपियों से जप्त किया गया आपत्ति...

Also Read

असल बात न्यूज 

स्पा सेंटर की आड़़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा

स्पा सेंटर की संचालिका सहित चार  गिरफ्तार

आरोपियों से जप्त किया गया आपत्तिजनक सामग्री 

आरोपियों  को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 


                     

भिलाई। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु व्ही. आर. टावर जुनवानी में संचालित अगम ब्यूटी सेलून एवं स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लड़़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर तत्काल महिला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित कर  पुलिस कर्मचारी को पाईंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर में अगम ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया । मौके पर स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमति प्रिया सिंह  से आपत्तिजनक सामग्री, पॉच नग रजिस्टर एवं 4,000/- रूपये तथा स्पा सेंटर के रूम में ग्राहक एस.के. द्विवेदी,  धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी एवं विकास गेन्ड्रे मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री एवं विभिन्न कम्पनी के पॉच नग मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध अनैतिक देेह व्यापार (निवारण) के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी.लक्ष्मीनारायण, संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग की भूमिका उललेखनीय रही ।