Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्थानीय नागरिकों ने कहा हम सब पानी डालेंगे आप लोग बची हुई सड़क पूरा कर दीजिए

असल बात न्यूज  स्थानीय नागरिकों ने कहा हम सब पानी डालेंगे आप लोग बची हुई सड़क पूरा कर दीजिए भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 3 मदर टे...

Also Read

असल बात न्यूज 

स्थानीय नागरिकों ने कहा हम सब पानी डालेंगे आप लोग बची हुई सड़क पूरा कर दीजिए


भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रमांक 31 में शिकायत मिली थी कि सड़क सीमेंटीकरण का कार्य चल रहा था। ठेकेदार द्वारा बीच में निर्माण को रोक दिया गया है। नगर निगम भिलाई द्वारा पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए 15 जून मानसून आने तक अभी सड़कों का सीमेंटीकरण नहीं होगा। क्योंकि सड़क सीमेंटीकरण के लिए पर्याप्त पानी के तराई की आवश्यकता होती है, तराई नहीं हो पाने से सड़क की मजबूती कम हो जाती है और बीच-बीच से क्रेक भी हो जाती है।  

प्राप्त शिकायत का अवलोकन करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन आयुक्त सतीश यादव के साथ मदर टैरेसा नगर वार्ड क्रमांक 31 में गए, वहां पूर्व निर्मित सीमेंटीकरण सड़क का अवलोकन किए। वहां उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुने। सबका यही मांग था कि बची हुई सड़क का भी सीमेंटीकरण कर दिया जाए। जब उन्हे बताया गया कि पानी के तराई की समस्या के कारण ही सड़क के काम को अभी रोका गया है। तब स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में कहा बची हुई सड़क का निर्माण करा दीजिये। हम लोग जिम्मेदारी लेते हैं, अपने घर के सामने बनी सड़क पर पानी डालेगें। जब सड़क हमारे लिए बन रहा है तो पानी डालने का दायित्व भी हमारा है। यह आश्वासन मिलते ही आयुक्त ने जोन आयुक्त को तत्काल बचे हुए सड़क को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपअभियंता शंकर सुमन मरकाम को निर्देशित किए कि निर्माणाधीन सड़क के गुणवत्ता में किसी प्रकार का कमी नहीं होना चाहिए। यदि कोई कमी है तो संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया जाए। यदि उसके द्वारा काम में लापरवाही किया जा रहा है तो कार्य को निगम मद से करावाकर संबंधित ठेकेदार से राशि की कटौती कर दिया जाए।