Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

बघेरा पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव ने सुनी भागवत कथा

दुर्ग,असल बात दुर्ग। बघेरा में महिला समूह द्वारा आयोजित भागवत कथा सप्ताह में विधायक गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। उपस्थितजनों धार्मिक आयोजन के...

Also Read

दुर्ग,असल बात


दुर्ग। बघेरा में महिला समूह द्वारा आयोजित भागवत कथा सप्ताह में विधायक गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। उपस्थितजनों धार्मिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा बदलते सामाजिक परिवेश में समाज को संस्कारवान बनाना जरूरी है। ईश्वर की आराधना से हमारी विभिन्न समस्याओ का निवारण होता है। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

     श्री लक्ष्मी उत्सव समिति इंदिरा नगर बघेरा द्वारा आयोजित भागवत कथा में विधायक गजेन्द्र यादव पहुँचे और व्यासपीठ को नमन कर भगवताचार्य श्री कृष्णाचंद्र दुबे जी से आशीर्वाद प्राप्त किये और नागरिकों के साथ बैठकर भगवताचार्य के श्रीमुख से कथा का श्रवण किये।

      भगवताचार्य श्री कृष्णाचंद्र दुबे जी ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ती होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मन, बुद्धि, चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। 

     जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है।

असल बात,न्यूज