Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया 6 करोड़ 16 लाख का भूमिपूजन, रिसाली निगम के सभागार में हुआ वर्चुवल कार्यक्रम

भिलाई,रिसाली आचार संहिता लगने के कुछ घंटा पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमि पूजन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। रायपुर में हुए कार्यक्रम ...

Also Read

भिलाई,रिसाली


आचार संहिता लगने के कुछ घंटा पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमि पूजन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। रायपुर में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने सभागार में स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।  मुख्यमंत्री ने वर्चुवल रूप से स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन किया। विकास कार्य के लिए विधायक ललित चंद्राकर की अनुशंसा पर शासन ने 6 करोड़ 16 लाख 99 हजार रुपए स्वीकृत किया है।

आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि सभी स्वीकृत 50 कार्य अधो संरचना के है। प्रदेश स्तर पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साहू ने वर्चुअल कार्यक्रम में भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में अतिथियों को सुनने स्क्रीन लगाया गया था। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विलास बोरकर, विधि यादव, माया यादव, रमा साहू, ममता सिन्हा , मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू व  राजू ज़ंघेल आदि उपस्थित थे।

असल बात,न्यूज