Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान दुघर्टना

असल बात न्युज  माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान दुघर्टना  माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरूण साव के दुर्ग प्रवास ...

Also Read

असल बात न्युज 

माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान दुघर्टना 


माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान थाना उतई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेलूद के एक नीली बत्ती लगी इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीजे 9968 का चालक अपने वाहन इनोवा को माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरूण साव के काफिले में पायलट वाहन के सामने उपेक्षापूर्ण उतावलेपन एवं खतरनाक तरीके से चलाते लाकर घुसा दिया और साथ चलने लगा। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम दया सिंह राजपूत तालपुरी भिलाई का रहने वाला बताया एवं प्रायवेट वाहन में नीली बत्ती लगाने के संबंध में पुछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नही दे पाया। उक्त वाहन चालक द्वारा अपने प्रायवेट वाहन इनोवा के उपर गैरकानूनी तरीके से नीली बत्ती लगाकर उपेक्षापूर्ण उतावलेपन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर व्हीआईपी काफिले की गाड़ियों के बीच में अपना वाहन घुसाने की कोशिश किया जिससे मानव जीवन संकटापन्न होने से आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना उतई में  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 7 सीजे 9968 के चालक दया सिंह राजपूत उर्फ दयानंद पिता राम अवतार सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी तालपुरी पारिजात 113 जे रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग छ.ग. को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।