Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मंडल अध्यक्षों का नाम जानने,, कार्यकर्ताओं में भारी उत्सुकता

अहिवारा, दुर्ग. असल बात news.   दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की आज घोषणा हो जाने वाली है.पार्टी के द्वारा आज इसके लिए...

Also Read


अहिवारा, दुर्ग.

असल बात news.  

दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की आज घोषणा हो जाने वाली है.पार्टी के द्वारा आज इसके लिए अधिकृत तौर पर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले अहिवारा मंडल के अध्यक्ष की घोषणा होगी. लेकिन जो जानकारी है उसके अनुसार मंडल अध्यक्षों की घोषणा में निर्धारित समय से देरी हो रही है. प्रदेश से इसके लिए जो पदाधिकारी अधिकृत किए गए हैं उसमें से कुछ के अभी तक यहां नहीं पहुंच पाने की जानकारी मिली है जिसकी वजह से यह देरी हो रही है. इधर पार्टी कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्षों की घोषणा को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है और कार्यकर्ताओ में इसकी पल -पल की जानकारी के लिए उत्सुकता नजर आ रही हैं.

पार्टी के द्वारा मंडल अध्यक्षों की आज 22 दिसंबर को अधिकृत तौर पर घोषणा किए जाने की जानकारी दी गई है.पार्टी के द्वारा बताया गया है कि जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव के द्वारा समन्वय के बाद सर्वानुमति से दुर्ग जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी. सबसे पहले हिवारा मंडल के अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी. 

इसके बाद अहिवारा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं में सुबह से ही मंडल अध्यक्ष के नाम को जानने को लेकर उत्सुकता बनी हुई हुई है.अहिवारा से मिली जानकारी के अनुसार बहुत सारे कार्यकर्ता  यहां पहुंचे हुए हैं. यह कार्यकर्ता यहां के स्थानीय मंगल भवन में पहुंच रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार यहां पहुंच गए हैं.