Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कृषि विज्ञान केन्द्र नेवारी में क्रेडा द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

 कवर्धा,असल बात     कवर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र, नेवारी में शुक्रवार को ऊर्जा...

Also Read

 कवर्धा,असल बात


    कवर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र, नेवारी में शुक्रवार को ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर अर्द्धदिवसीय कृषक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने जल संरक्षण की आवश्यकता और उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री बी.एस. परिहार (एस.एम.एस. एग्रोनोमी) ने बागवानी फसलों में ऊर्जा दक्ष पंपों और ड्रिप सिंचाई पद्धति के महत्व को रेखांकित किया।

      जिला प्रभारी, क्रेडा श्री नंद कुमार गायकवाड़ ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व और 5 स्टार रेटेड पंपों के उपयोग एवं  उपलब्ध रिसॉर्स का व्यवस्थित ढंग से उपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को उपलब्ध संसाधनों के व्यवस्थित उपयोग के सुझाव दिए। मेसर्स सोलेक्सी सोलर के प्रतिनिधि श्री दिनेश सिन्हा ने 5 स्टार रेटेड पंपों से विद्युत बचत और उनके संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी साझा की। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार विजेता, श्री शिवकुमार चंद्रवंशी (ग्राम कोको) ने उन्नत कृषि तकनीकों का अनुभव साझा करते हुए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने उन्नत खेती के क्षेत्र में कृषकों को नई-नई तकनीक से कृषि कार्य का अनुभव को साझा किया।

        कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा डॉ. बी.पी. त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके साथ सुश्री सुष्मिता कंवर, सहायक संचालक, कृषि, श्री बी.एस. परिहार एस.एम.एस. एग्रोनोमी, कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा, श्री टी.एस. सोनवानी, एस.एम.एस., श्री नंद कुमार गायकवाड, जिला प्रभारी क्रेडा श्री शिवकुमार चन्द्रवंशी, ग्राम कोको, कबीरधाम (डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कर विजेता) क्रेडा के अधिकारी कर्मचारीगण एवं जिला के विभिन्न ग्रामों के लगभग 70 कृषकगण उपस्थित रहे

असल बात