Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एक वर्ष से अधिक से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने ली रेंज स्तरीय बैठक

  👉 *चोरी गए वाहनों के सम्बन्ध में अभियान चलाकर, सशक्त एप के उपयोग के संबंध में दिए निर्देश   दुर्ग .  असल बात न्यूज़.                    प...

Also Read

 








👉 *चोरी गए वाहनों के सम्बन्ध में अभियान चलाकर, सशक्त एप के उपयोग के संबंध में दिए निर्देश

 दुर्ग . 

असल बात न्यूज़.   

               पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने आज रेंज स्तरीय ऑनलाइन बैठक कार्यालय में आयोजित कर रेंज के सभी थानों और चौकियों में लंबित अपराध प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने एक वर्ष से लंबित तथा समय बाधित मामलों के शीघ्र और वरीयता के आधार पर निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रेंज के सभी पुराने पेंडिंग मामलों की विस्तार से मीटिंग में जांच कर, पेंडिंग होने का कारण पूछ कर निकाल हेतु दिशा निर्देश दिए। ई साक्ष्य एप का उपयोग कर चालान प्रस्तुत करते समय ई-साक्ष्य एप का प्रोफार्मा के अनुसार सटीक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। 

पुलिस महानिरीक्षक ने चोरी के वाहनों का डेटा सशक्त एप के माध्यम से उपयोग कर प्रतिदिन अभियान चलाने को कहा है । साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने और अनफ्रिज अमाउंट रिकवरी के लिए समन्वय पोर्टल के माध्यम से रिक्वेस्ट कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS में data regularly update करने तथा बेल जम्प प्रकरणों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए.

           श्री गर्ग ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

             बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, बालोद के पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक श्री राम कृष्ण साहू सहित रेंज के विभिन्न अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।  दुर्ग जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) श्री सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) श्री हरीश पाटिल , डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, निरीक्षक श्री तापेश्वर नेताम, उप निरीक्षक श्री राज कुमार प्रधान और डॉ. संकल्प राय और अनुविभाग के थाना प्रभारीगण पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।