Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

असल बात न्युज  उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन दुर्ग, जिले के नगर पालिका परि...

Also Read

असल बात न्युज 

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन









दुर्ग, जिले के नगर पालिका परिषद जामुल अंतर्गत आज उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 10 करोड़ 78 लाख 85 हजार रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 43 कार्य के लिए 7 करोड़ 44 लाख रूपए, अधोसंरचना मंद अंतर्गत 9 कार्यों के लिए 3 करोड़ और विधायक निधि अंतर्गत 2 कार्य के लिए 30 लाख रूपए की लागत राशि शामिल है। समारोह में नगर पालिका परिषद ने उप मुख्यमंत्री साव का लडडू से तौलकर स्वागत किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि जामुल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत फुटकर व्यापारी समृद्धि हेतु श्रीमती आशा सूर्यवंशी,  विषम्भर यादव तथा श्रीमती संगीता पटेल को क्रमशः 20-20 हजार रूपए राशि का चेक वितरण किया गया। अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा की आज का भूमिपूजन ऐतिहासिक पल है। शासन ने नगरीय निकाय जामुल को आवश्यकता से अधिक राशि विकास के लिए दिया है।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, नगर पालिका परिषद जामुल के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पार्षद चुम्मन वर्मा, प्रभारी लोक निर्माण विभाग खम्मन ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।