Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राजधानी रायपुर में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

    रायपुर   . असल बात न्यूज़.    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जोहार तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्जवलित कर और छत्तीसगढ़ महतारी ...

Also Read

 





 रायपुर   .

असल बात न्यूज़.   

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जोहार तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्जवलित कर और छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर किया।

छत्तीसगढ राज्य गीत के गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक सर्व श्री किरण देव सिंह, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, पुरेंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने "जोहार तिरंगा" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं। जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। 

इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में संस्कृति विभाग द्वारा जोहार तिरंगा कार्यक्रम का यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की सुरमयी धारा बह रही है। आज हमारे बीच मशहूर गायक श्री कैलाश खेर जी यहाँ मौजूद हैं, हम उन्हें सुनेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय, अशासकीय संस्थानों, और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लाखों वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली, हमारा तिरंगा मिला हमें इसे सहेज के रखना हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर "एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत मां के नाम पर कम से कम एक पेड़  लगाने और उसे बड़ा करने का आव्हान किया।