Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


माननीय विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री के द्वारा एक-पेड़ मॉं-के-नाम Plant4Mother अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया गया

कवर्धा   माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother प्रारंभ कि...

Also Read

कवर्धा




  माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother प्रारंभ किया गया है जो मूलतः वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान के तहत् देश में सितंबर, 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च, 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इस हेतु merilife.nic.in नामक वेबपोर्टल तैयार किया गया है जिसमें अभियान संबंधी जानकारी की नियमित प्रविष्टि की जा रही है।

  आज दिनांक 09.07.2024 माननीय श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री के द्वारा #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुशीला भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम, श्री रामकुमार भट्ट, सभापति, जिला पंचायत, डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शहर अध्यक्ष, भाजपा, श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री भाजपा, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री वीरेन्द्र साहू उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, कवर्धा, श्री जन्मेजय महोबे, कलेक्टर कबीरधाम, श्री अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम, श्री शशि कुमार, वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, स्काऊट गाईड के सदस्य एवं हरितिमा गु्रप के सदस्य के साथ-साथ अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 

  इस अवसर पर माननीय श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री के द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण हेतु स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। श्री शर्मा के द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किये गये है जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जायेगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जायेगा।l