Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती आज, लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतों की गिनती 4 जून, मंगलवार को सुबह 8 बजे से

  आम चुनाव 2024 - मतगणना के दिन प्राप्त होने वाले रुझानों और नतीजों की जानकारी   नई दिल्ली.  असल बात न्यूज़.      लोकसभा आम चुनाव-2024 और आं...

Also Read

 

आम चुनाव 2024 - मतगणना के दिन प्राप्त होने वाले रुझानों और नतीजों की जानकारी

 नई दिल्ली.
 असल बात न्यूज़.     

लोकसभा आम चुनाव-2024 और आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा की राज्य विधानसभाओं तथा विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए मतों की गिनती 4 जून, मंगलवार को सुबह 8 बजे से होगी। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की राज्य विधानसभा के लिए आम चुनाव के संदर्भ में मतों की गिनती 2 जून, 2024 (रविवार) को सुबह 6 बजे से शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और रिटर्निंग ऑफिसर्स (आरओ) के साथ मतगणना के दिन की तैयारियों की समीक्षा की।

 

आरओ/एआरओ द्वारा विधानसभा क्षेत्र/ संसदीय क्षेत्र के लिए दर्ज किए गए डेटा के अनुसार मतगणना के रुझान और नतीजे भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर यूआरएल https://results.eci.gov.in/ के साथ-साथ वोटर हेल्पलाइन ऐप, आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध होंगे। वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपयोगकर्ता वोटर हेल्पलाइन ऐप से निर्वाचन क्षेत्रवार या राज्यवार नतीजों के साथ-साथ जीतने वाले/बढ़त हासिल करने या पिछड़ने वाले उम्मीदवार का विवरण जानने के लिए उपलब्ध फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं। 

निर्वाचन अधिकारियों और मतगणना एजेंटों के लिए हैंडबुक ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे क्रमशः https://tinyurl.com/yknwsu7r और https://tinyurl.com/mr3cjwhe पर देखा जा सकता है।

 

मतगणना प्रबंधन, मतों की गिनती की प्रक्रिया और ईवीएम/वीवीपीएटी के भंडारण के लिए आयोग के व्यापक निर्देश पहले से ही ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें यहां देखा जा सकता है:

 

1. मतगणना व्यवस्था: https://tinyurl.com/yxvm5ueh

 

2. मतगणना प्रक्रिया: https://tinyurl.com/2sdsjkc9

 

3. ईवीएम/वीवीपीएटी का भंडारण: https://tinyurl.com/5hcnzrkc

 

सीईओ/आरओ/डीईओ द्वारा रुझानों और नतीजों का स्थानीय प्रदर्शन डिजिटल डिस्प्ले पैनल के माध्यम से भी किया जा सकता है।