महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर असल बात न्यूज़. आप यह जो चित्र देख रहे हैं उसके बारे में भारत में कहा जाता है अजगर करे ना चकरी. ...
महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर
असल बात न्यूज़.
आप यह जो चित्र देख रहे हैं उसके बारे में भारत में कहा जाता है अजगर करे ना चकरी. उसे कहावतों में इतना सुस्त बताया जाता है कि लगता है कि वह कुछ खाता पीता ही नहीं होगा. लेकिन यही अजगर इंडोनेशिया में एक जिंदा महिला को समूचा निगल गया. महिला कुछ दिनों से लापता थी उसकी खोजबीन शुरू हुई तो दुर्घटना की आशंका हुई. सभी पर जंगल में अजगर को पाया गया और उसका फुला हुआ पेट देखकर आशंका हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने अजगर का पेट चीर दिया तो उसके भीतर महिला का शव पाया गया . महिला की उम्र लगभग 45 साल बताई जाती है और अजगर की लंबाई लगभग 16 फुट के आसपास थी.
इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला...जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।