Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जीतने का संकल्प, भाजपा को सर्वोच्च शिखर में पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका - जितेन्द्र वर्मा

रायपुर दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण और परिचर्चा का आयोजन करके मनाया गया। कार्यक्रम...

Also Read

रायपुर



दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण और परिचर्चा का आयोजन करके मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। 

परिचर्चा में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। आज भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। भाजपा अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है। केंद्र हो या राज्य, भाजपा ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित लोगों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई, भाजपा ने समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अपने महापुरुषों कार्यकर्ताओं के स्वर्णिम संघर्ष की गाथा को याद कर रही है, जिनके अथक प्रयास मेहनत और संघर्ष के बदौलत आज पार्टी अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है, आज 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हमारे जनसंघ के एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा किए गए संघर्ष को नमन करते हुए समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान हैं कि उनके संघर्षों से उत्पन्न आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए पार्टी को सर्वोच्च शिखर पर लगातार विराजमान रखने के लिए सतत सक्रिय रहना चाहिए। 


जिला महामंत्री व विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि  भाजपा देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने इसी राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दी थी। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से विकास का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक पहुंच रहा है।

 

जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि आज भारतीय राजनीति पर नजर डालें तो एक बात स्पष्ट होकर सामने आती है कि भाजपा के बिना देश के राजनीतिक परिदृश्य की कल्पना नही की जा सकती, बिना भाजपा का जिक्र किये भारतीय राजनीति की कोई परिचर्चा पूरी नही हो सकती। भाजपा के नीति निर्धारकों ने इसे साधारण राजनीतिक दल के रुप में नही बल्कि एक वैचारिक संगठन के रुप में विकसित किया है। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने पार्टी के 44 वर्षों के इतिहास का वर्णन करते हुए कहा कि लोकसभा में दो सीटों से प्रारंभ हुई भाजपा की यात्रा 2019 में 300 सीट पार पहुंची और इस बार 2024 में भाजपा अपने बल पर 370 सीटें और गठबंधन के साथ 400 पार करने की ओर अग्रसर है। भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध उसके कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने असंभव को भी संभव करके दिखाया है। देश की जनता एक और कार्यकाल का आशीर्वाद भाजपा को देने जा रही हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे आगे और नई मजबूती दी जा सके। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड, अजय तिवारी, विनायक नातू, सुधा सिंह, कमल तिवारी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने किया। पार्टी के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर पचरीपारा के शंकर यादव ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से भाजपा की सदस्यता ली।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अलका बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, संतोष सोनी, जितेन्द्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, गौतम वैद्य निरंकारी, राकेश दुग्गड, देवनारायण चंद्राकर, आसिफ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, नरेश शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन पवार, मुकेश बेलचंदन, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, रितेश शर्मा, नीतू श्रीवास्तव, शीतल जांगिड़, पोषण साहू, उमाभारती साहू, द्रोण ताम्रकार, रीता देवी सिंह, रितेश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, महेश सार्वा, राकेश यादव, भारतेंदु गौतम, हेमंत नेमा, काशीराम कोसरे, मनीष पुनाचा, कमलेश फेकर, ईश्वर देवांगन, संजय शुक्ला, भावेश कटारे, दिनेश्वरी तुरकर, विद्या नामदेव, टीकम साहू, संदीप भाटिया, मोहम्मद जमील खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे