Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नवरात्रि पर्व पर आराधना निगम मुख्यालय स्थित माँ दुर्गा मंदिर में भक्तों के साथ महापौर व आयुक्त ने विधि विधान से पूजा अर्चना

 दुर्ग दुर्ग/।नगर पालिक निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि पर्व,गुड़ी पड़वा,चेटी चंद व रमजान...

Also Read

 दुर्ग








दुर्ग/।नगर पालिक निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि पर्व,गुड़ी पड़वा,चेटी चंद व रमजान माह के पावन अवसर पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दी है।नवरात्रि पर्व पर देवी आराधना दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहरवासियों की सुख- शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना कर ज्योति कलश की स्थापना उपायुक्त मोहेंद्र साहू, दिनेश नेताम, दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोइर, योगेश सूरे,ईश्वर वर्मा,साक्षी वर्मा सहित निगम अधिकारी एवम कर्मचारियों व भक्तों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर जोत कलश स्थापित कर दर्शन किये।हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुडी पडवा, चेटी चंद, रमजान का पर्व आज देश भर में मनाया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि श्रद्धा और भक्ति का शुभ अवसर शहरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश फैलाए। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लोगों को हिन्दू नव वर्ष,चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और रमजान की बधाई दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जहॉ नवरात्रि हमे माता की आराधना व उपासना का संदेश देती है वही गुडीपडवा त्यौहार हमारी शानदार सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते है और सामाजिक सद्भाव व अखंडता को बढ़ावा देने की दिशा में काफी योगदान करते है तथा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से हिन्दू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है और नवरात्रि में नव दिनोें तक माता की आराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि एवं इस हिन्दू नव वर्ष में मातारानी सभी शहरवासियों के जीवन में खुशियों भर दे तथा नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की है।नगर निगम परिसर दुर्गा मंदिर में ज्योति कलश प्रज्जवलित करने वाले श्रद्धालुओं में गजेन्द्र यादव विधायक, धीरज बाकलीवाल महापौर,लोकेश चंद्राकर आयुक्त,राजेश पांडेय सेवानृवित्त कार्यपालन अभियंता, आर. के. पालिया सहायक अभियंता, गिरीश दिवान भवन अधिकारी,शुभम गोईर निज सहायक आयुक्त,शोएब अहमद कर्मशाला अधीक्षक, दुर्गेश गुप्ता  राजस्व अधिकारी,श्रीमती किरण अग्रवाल,स्व. मालती चंद्राकर,चित्ररेखा चंद्राकर,श्रीमती साक्षी योगेंद्र वर्मा,अश्वनी शर्मा, प्रीत भुवाल श्रीमती दामिनी भुवाल,गौतम साहू,राहुल सिंह राजपूत,प्रतिमा च्वाईस सेंटर,कु. हिना ऋषभ यादव,कु. डॉली भूमिजा यादव,अरूण कुमार, श्रीमती रूपदेवी ताम्रकार,श्रीमती नम्रता रक्सेल,विनीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।