Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 15 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता होंगे शामिल

 दुर्ग दुर्ग। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय...

Also Read

 दुर्ग


दुर्ग। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा। विजय बघेल के नामांकन के मौके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दौरान जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। यह जनसभा स्टेडियम के पास मानस भवन ग्राउंड में प्रातः 10:00 बजे से होगी। 


भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन दाखिले के दौरान होने वाली जनसभा हेतु दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डो से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नामांकन रैली में शामिल होंगे। दुर्ग शहर से अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो इसके लिए चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद मंडल और वार्ड स्तर पर बैठक करके लोगों को नामांकन रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दुर्ग शहर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित तमाम  मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटे हैं। दुर्ग शहर में भाजपा सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क करते हुए उनसे नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किया जा रहा है। 


प्रेस वार्ता में विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई उपस्थित  रहे।