Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पी. एम. को सुनने उमड़ी महिलाएं, बेहतर कार्य करने वाली समूह सम्मानित

भिलाई, रिसाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुवल कार्यक्रम में रिसाली क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम में शामिल स...

Also Read

भिलाई, रिसाली



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुवल कार्यक्रम में रिसाली क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम में शामिल सद्स्य आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह की सद्स्य है। इस अवसर पर आयुक्त आशीष देवांगन और मंचस्थ अतिथियों ने बेहतर कार्य कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली समूह को सम्मानित किया ।

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम शुरू होने से पहले महापौर शशि सिन्हा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित की।  उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की बात कही। सभापति केशव बंछोर ने आजीविका मिशन के कार्यो पर प्रकाश डालते कहा कि रिसाली की महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही है। कार्यक्रम में शामिल विशेष आमंत्रित अतिथि प्रदेश कार्यकारी सद्स्य गिरिष अग्रवाल व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे ने केन्द्र और राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपासना साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद माया यादव, सविता ढवस, रमा साहू, ममता सिन्हा के अलावा राजू जंघेल, दशरथ साहू, अजीत चैधरी, अनुपम साहू, मोगरा देशमुख, भागवत बंुदेला व करूणा यादव उपस्थित थी।


समूह हुई सम्मानित

जूट बैग बनाने के लिए नारी स्व सहायता समूह प्रगति नगर, रूई बत्ती बनाने के लिए रिसाली बस्ती की आर्शीवाद स्व सहायता समूह, रिसाली बस्ती की रैना स्व सहायता समूह (कैंटिन) संचालन के लिए सम्मानित किया। इसी तरह नेवई की महामाया स्व सहायता समूह (सब्जी), जोरातराई की समलेश्वरी स्व सहायता समूह (फीनाईल), आशीष नगर की मैत्री स्व सहायता समूह (बड़ी, पापड़, आचार), मौहारी मरोदा की जागरूक स्व सहायता समूह (सिलाई), टंकी मरोदा की राधे-राधे स्व सहायता समूह (सिजनली समान), स्टेशन मरोदा की अनुराग स्व सहायता समूह (यूनीफार्म), डुंडेरा की कनिका स्व सहायता समूह (मशरूम), डुंडेरा की नई किरण स्व सहायता समूह (बड़ी, पापड़), रूआबांधा की वीना स्व सहायता समूह (सिलाई), पुरैना की तुलसी स्व सहायता समूह (दलिया), रिसाली सेक्टर की मां भवानी स्व सहायता समूह (रूई बत्ती), एम.पी.एम. स्व सहायता समूह (पैरदान) को सम्मानित किया गया।