Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सिंधिया नगर में सवा लाख शिवलिंग का हुआ महारुद्धाभिषेक,भक्तिभाव से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व -महाशिवरात्रि के पर्व पर दिन भर रही श्रद्धालुओं की भीड़,महाप्रसादी वितरण व भव्य महाआरती में आसपास के महिला- पुरुष भारी संख्या में जुटे रहें

 दुर्ग दुर्ग/ 8 मार्च को वार्ड 21 सिंधिया नगर में  संजय-नीलू सिंह के संयोजक में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि पर्व देवों के देव महादेव की आरा...

Also Read

 दुर्ग




दुर्ग/ 8 मार्च को वार्ड 21 सिंधिया नगर में  संजय-नीलू सिंह के संयोजक में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि पर्व देवों के देव महादेव की आराधना का त्योहार महाशिवरात्रि भक्ति- भाव से मनाया गया।सिंधिया नगर वार्ड 21 में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन किया गया जिसमें आसपास के महिला - पुरुष बड़ी संख्या में जुटे रहें।भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए यहां सूर्योदय से पहले ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू से पूजा-पाठ संध्याकाल तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।सवा लाख शिवलिंग में लोगो ने बेलपत्र, बेर, धतूरा आदि अर्पित किए।संध्याकाल में  4 पंडित के द्वारा में वैदिक मंत्रोच्चार और भोलेनाथ के जयकारों के बीच महादेव का महारुद्राभिषेक किया गया। इससे पहले श्रीगणेश, माता पार्वती एवं कार्तिकेय भगवान की पूजा- अर्चना की गई।मंदिर समिति के तत्वावधान में इस अवसर पर भजनसंध्या भी आयोजित की गई, अर्थात एक दिन पूर्व हल्दी मेंहंदी भजन संगीत का आयोजन किया गया। हज़ारो श्रद्धालुओ ने महा भणडारा प्रसादी का आनंद लिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर संयोजक संजय सिंह,श्रीमती नीलू सिंह,आरुषि सिंह,आयुष सिंह के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन किया।दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महाप्रसादी का वितरण और भव्य महाआरती में आसपास के महिला- पुरुष बड़ी संख्या में जुटे,समाजसेवी श्रीमती नीलू सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह ने बताया प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि पर्व देवों के देव महादेव की आराधना का त्योहार महाशिवरात्रि भक्ति- भाव से मनाई गई। सिंधिया नगर वार्ड 21हर बार की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर रहा धूमधाम से मनाया गया,उन्होंने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि का पूजा 3 दिन चला जिसमें महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती को  हल्दी मेहंदी लगाया गया,एवं संगीत,हल्दी मेहंदी आदि का भी इस कार्यक्रम में महिलाएं,बच्चे, बुजुर्ग सभी लोगों आनंद लिया। महाशिवरात्रि के दिन स्वा लाख शिवलिंग से रूद्राभिषेक किया गया साथ ही भजन कीर्तन के बाद महाभण्डारा का आयोजन वार्ड 21 में सिंधिया नगर में किया गया