Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल, 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

 कवर्धा कवर्धा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा ग्राम कुरूवा में एक दिवसीय प्रवास पर रह...

Also Read

 कवर्धा


कवर्धा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा ग्राम कुरूवा में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय और अतिथि कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना करेंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय आज शुक्रवार को अपरान्ह 1.55 बजे हेलीपेड गीदम से प्रस्थान कर 3.35 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरुवा हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 03.40 बजे ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 4.45 बजे कुरूवा हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

        मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के विकास को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित कार्यक्रम में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मछली पालन और उद्यान विभाग के हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामाग्री का वितरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। 

       मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाले एवं जलाशय के नहर विस्तारीकरण करने 107 करोड़ 07 लाख 94 हजार रूपए की लागत से कुल 09 कार्यां का शिलान्यांस एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके अंतर्गत 6 करोड़ 10 लाख 69 हजार रूपए की लागत से भाटकुंडेरा (ठाठापुर) व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की सोनझरी जलाशय योजना के आरबीसी एवं एलबीसी के नहर लायनिंग कार्य, 13 करोड़ 94 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कवर्धा की सरोदा मध्यम जलाशय अंतर्गत अगरी माईनर का रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण कार्य, 84 करोड़ 70 लाख 72 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की बोरोदाखुर्द जलाशय योजना का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला की सरईपतेरा व्यपवर्तन योजना के गेट सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपए की लागत से छीरपानी मध्यम जलाशय अंतर्गत छीरपानी एवं निरीक्षण कुटीर का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख 49 हजार रूपए की लागत से सुखानाला व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार हजार रूपए की लागत से राजपुर व्यपवर्तन कार्य आरडी 0 मी. से 5000 मी तक कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 31 हजार रूपए की लागत से बेल्हरी जलाशय के र्शीष कार्य एवं मुख्य नहर का मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य लंबाई 6200 मीटर के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मंडी मद अंतर्गत 11 करोड़ 03 लाख 22 हजार रूपए की लागत से 143 विकास कार्य और निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 6.50-6.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत कल्याणपुर में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे