Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र अण्डा व रिसामा का किया निरीक्षण

 दुर्ग          दुर्ग / जिले की कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम पंचायत अण्डा के स्थित धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्ष...

Also Read

 दुर्ग 




        दुर्ग / जिले की कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम पंचायत अण्डा के स्थित धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक राजकुमार से धान संबंधी जानकारी ली। धान उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक के द्वारा लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारी श्रीमती संगीता जोशी को नोटिस जारी करने के खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। धान उपार्जन केन्द्र में 1887 पंजीकृत किसान है। जिसमें 1605 किसानों ने धान बेचा शेष किसान द्वारा धान बेचने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अब तक कुल एक लाख नौ सौ पचहत्तर क्विंटल धान बेचा गया, शेष 20 हजार क्विंटल धान बेचने की प्रक्रिया में है। कलेक्टर ने निर्देश के बावजूद समिति प्रबंधक राजकुमार ने लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नोडल अधिकारी श्रीमती संगीता जोशी को नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये। 

        कलेक्टर ने रिसामा स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने नोडल अधिकारी से धान संबंधी जानकारी पूछने पर उन्होंने बताया कि कुल 1016 किसानों में से 960 किसानों धान बेचने का कार्य पूर्ण किया गया। उन्होने सहायक प्रबंधक को निर्देश दिये कि मिलर से समन्वय बनाकर 1 से 2 दिन के भीतर मंडी से धान उठाने का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने रिसामा धान उपार्जन केन्द्र कार्य पूर्ण होने की दशा में उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया कि वह मिलरों के स्टॉक की जांच करें जबतक धान की जांच नहीं होगा तबतक मिलर के पास धान नहीं जायेगा। लापरवाही पर जताई नाराजगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी श्री सी.पी. दीपांकर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।